लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दो लुटेरे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 30, 2020 12:15 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 नवंबर नोएडा में पुलिस ने सोमवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस सोमवार तड़के एनटीपीसी अंडरपास के पास जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग वहां आए। पुलिस ने शक होने पर जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने रुकने की बजाए पुलिस दल पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मोनू बाल्मीकि उर्फ राहुल उर्फ रोहित (32) तथा अनिल बाल्मीकि उर्फ अन्नू (40) के पैर में लगी।

द्विवेदी ने बताया कि दोनों बदमाशों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचे, कारतूस तथा विभिन्न जगहों से लूटी हुई सोने की दो चेन के टुकड़े समेत अन्य सामान बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि मोनू के खिलाफ हैदराबाद, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनिल के खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश कुख्यात लुटेरे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये लोग लूटपाट का सामान किसे बेचते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी