लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में शराब तस्करों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: March 28, 2021 09:44 IST

Open in App

पालघर, 28 मार्च महाराष्ट्र के पालघर जिले में शराब तस्करों ने कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार तड़के तब हुई जब यहां तलसारी थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के एक दल ने पड़ोसी केंद्रशासित प्रदेश दमन से प्रतिबंधित शराब लेकर आ रही एक कार को देखा।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस दल ने कार का पीछा किया तो उसमें बैठे लोग घोलवद इलाके में कार छोड़कर भाग गए। हालांकि वे कुछ देर बाद 20-25 लोगों के साथ लौटे और उन्होंने लाठियों तथा अन्य हथियारों से पुलिस दल पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल घायल हो गए। हमलावरों ने दो पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को हिरासत में लिया तथा उनपर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 353 (सरकारी सेवकों को ड्यूटी करने से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) के तहत मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया