बांदीपोरा में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Published: December 10, 2021 06:02 PM2021-12-10T18:02:06+5:302021-12-10T18:02:06+5:30

Two policemen injured in firing by terrorists in Bandipora | बांदीपोरा में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल

बांदीपोरा में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 10 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम में गुलशन चौक पर पुलिस के एक दल पर गोलियां चलायीं।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two policemen injured in firing by terrorists in Bandipora

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे