लाइव न्यूज़ :

तिरुनेलवेली में सीमेंट के एक निजी कारखाने में दो पाइप बम बरामद

By भाषा | Updated: June 23, 2021 13:53 IST

Open in App

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), 23 जून जिले में शंकर नगर के पास सीमेंट के एक निजी कारखाने में दो पाइप बम बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि बम काफी शक्तिशाली थे और इन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के कोविड-19 के मद्देनजर सीमित संख्या में लोगों से काम करने के निर्देश के बाद सीमेंट के निजी कारखाने के मालिकों ने कुछ कर्मचारियों को निकाल दिया था। इसके बाद, कारखाने के अधिकारियों को फोन करके निकाले गए कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये मांगे गए। पैसा ना देने पर कारखाने में पांच जगह बम लगाने की धमकी भी दी गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा, जिसे दो पाइप बम बरामद हुए। बम को निष्क्रिय करने से पहले विस्तार से उसका निरीक्षण किया जाएगा। उन्हें निकाले गए कर्मचारियों द्वारा बम लगाए जाने का संदेह है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

तिरुनेलवेली के पुलिस अधीक्षक एन मणिवनान ने कारखाने का दौरा किया और मामले के संबंध में जानकारी हासिल की।

इस बीच, कारखाने के कर्मचारियों को घर पर ही रहने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos