लाइव न्यूज़ :

निजी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से करोड़ों का ऋण लेने वाले गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 09:37 IST

Open in App

नोएडा, सात दिसंबर फर्जी दस्तावेज के आधार पर निजी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से करोड़ों का ऋण लेने वाले गिरोह के दो लोगों को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सोमवार रात को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट से डेटा लेकर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाते थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सेक्टर में ठगी करने के लिए एक कंपनी खोली थी। पुलिस को इनके 21 बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है जिनमें 75 लाख रुपये जमा हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पांच लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, 40 फर्जी आधार कार्ड और 20 फर्जी पैन कार्ड मिले हैं। इनके कुछ साथी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सोमवार की रात को उक्त धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयूर विहार दिल्ली निवासी रोशन और त्रिलोकपुरी निवासी विरेंद्र के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार बदमाशों ने सेक्टर- एक में तराना कम्युनिकेशन के नाम से कंपनी खोली थी। इनके गिरोह में सात लोग शामिल हैं। इस गिरोह का मास्टरमाइंड अजय है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी इससे पूर्व सेक्टर छह में कंपनी चलाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह