महाराष्ट्र के नागपुर में दो लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Published: January 17, 2021 10:05 PM2021-01-17T22:05:18+5:302021-01-17T22:05:18+5:30

Two people committed suicide in Maharashtra's Nagpur | महाराष्ट्र के नागपुर में दो लोगों ने आत्महत्या की

महाराष्ट्र के नागपुर में दो लोगों ने आत्महत्या की

नागपुर, 17 जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर में दो लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इनमें से एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जबकि दूसरे व्यक्ति की पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पहली घटना देवलापुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जबकि दूसरी घटना कलमेश्वर तहसील में हुई। यह दोनों घटनाएं शनिवार को हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘देवलापुर में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद फांसी लगा ली। वहीं, कलमेश्वर में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहर खा लिया था, क्योंकि उसकी शराब की लत के चलते उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़ कर चली गई थी। ’’

अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत होने के मामले दर्ज कर लिये गये हैं और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people committed suicide in Maharashtra's Nagpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे