लाइव न्यूज़ :

एंटीबायोटिक दवा की रेमडेसिविर के तौर पर फिर से पैकेजिंग करने, बेचने के लिए दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 अप्रैल गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने रेमेडेसिविर की 90 शीशियों के साथ पांच लोगों को पकड़ने के एक दिन बाद एक एंटीबायोटिक दवा की रेमडेसिविर के तौर पर फिर से पैकेजिंग करने में कथित तौर पर शामिल दो व्यक्तियों को पकड़ा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने कहा कि पांच लोगों के एक गिरोह से 90 इंजेक्शन बरामद करने के बाद पुलिस ने शीशियों की जांच प्रयोगशाला में करायी और पाया कि वे सभी नकली हैं।

अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक आरोपी जतिन पटेल ने पुलिस को बताया कि उसने नकली इंजेक्शन विवेक महेश्वर नाम के एक व्यक्ति से प्राप्त किये थे, जो पड़ोसी शहर आणंद नगर में एक मेडिकल स्टोर चलाता है।

सिंह ने कहा, ‘‘सूचना के आधार पर हमने वडोदरा के पास राघवपुरा में एक फार्महाउस पर छापा मारा और महेश्वर और उसकी सहयोगी नईमबेन वोरा को गिरफ्तार किया। हमने एंटीबायोटिक दवा की लगभग 2,200 शीशियां बरामद कीं, जिनकी फिर से पैकिंग रेमडेसिविर के नाम से की जा रही थी।’’

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने स्टिकर और बक्से भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल फिर से पैकिंग के लिए किया जाना था।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महेश्वर द्वारा तैयार किए गए 1,100 नकली रेमेडेसिविर इंजेक्शन पटेल और नितेश जोशी द्वारा पहले ही जरूरतमंद व्यक्तियों को बेचे जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा