लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर दो यात्री गोलियों के साथ धरे गये

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:56 IST

Open in App

दिल्ली हवाई अड्डे पर अनधिकृत तरीके से गोलियां लेकर चलने के आरोप में दो यात्रियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने पकड़ा है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर रविवार को दोनों ही यात्रियों को पकड़ा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले मामले में इमिरेट्स की उड़ान से दुबई से आये एक भारतीय यात्री के पास से 5.56 एमएम कैलीबर की दो गोलियां मिलीं। अधिकारी के अनुसार दूसरी घटना में गुवाहाटी जा रहे एक यात्री के पास से तलाशी के दौरान 7.65 एमएम कैलीबर की चार गोलियां बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि दूसरे यात्री को एयरएशिया की उड़ान में सवार होना था लेकिन गोलियां मिलने के बाद उसे उतार लिया गया। अधिकारी ने बताया कि विमान में हथियार एवं गोला-बारूद आदि ले जाना निषिद्ध है और यह भी कि यात्री गोलियां ले जाने का सरकारी अनुमोदन का प्रमाणपत्र नहीं दिखा पाये तो उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया । आरोपियों पर हथियार कानून की संबंधित धाराएं लगायी गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIGI Airport Recruitment 2025: 10वीं और 12वीं पास वालों के लिए बंपर भर्ती, 1,446 ग्राउंड स्टाफ और लोडर पदों के लिए करें आवेदन करें

भारतDelhi Airport Disruption: दिल्ली में कोहरे के कारण कई फ्लाइट डायवर्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतMicrosoft Global Outage: दुनिया में सर्वर लोचा, फ्लाइट बंद, एयरपोर्ट पर भागते मुसाफिर

भारतDelhi T-1 roof collapse: "सभी हवाईअड्डों के संरचनात्मक ऑडिट का आदेश दिया गया; विपक्ष फर्जी खबरें फैला रहा"- बोले केंद्रीय उड्डयन मंत्री

भारत"जो इमारत गिरी वह पुरानी है, 2009 में खोली गई थी": दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा गिरने पर बोले केंद्रीय उड्डयन मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम