अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Published: December 17, 2021 09:41 AM2021-12-17T09:41:03+5:302021-12-17T09:41:03+5:30

Two new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, 17 दिसंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,700 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया था।

उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर के बाद से दो और लोगों के संक्रमण मुक्त होने से इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,568 हो गयी है। अंडमान और निकोबार में तीन मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि कुल 5,82,471 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी है। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 6.48 लाख नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.19 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे