अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Published: November 30, 2021 09:42 AM2021-11-30T09:42:12+5:302021-11-30T09:42:12+5:30

Two new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, 30 नवंबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मंगलवार को यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,683 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

बयान में बताया गया कि एक मरीज ने हाल में यात्रा की है तथा एक अन्य व्यक्ति संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान संक्रमित पाया गया। केंद्रशासित प्रदेश में आठ मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 7,546 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं वहीं 129 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रशासन ने अब तक 6.33 लाख नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.21 फीसदी है। अब तक 2.96 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 2.54 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे