लाइव न्यूज़ :

यूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 21, 2026 17:27 IST

मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद सूबे के कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्णा खुद इन दोनों संगीन अपराधों के आरोपियों को पकड़े के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट लेने में जुट गए हैं.

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, समाजवादी पार्टी के शासन में जंगलराज था. यह दावा प्रदेश के मुख्यमंत्री हर दिन करते हैं. परंतु बीते चौबीस घंटे के भीतर हुई दो सनसनीखेज हत्याओं ने सरकार के दावों को बैकफुट पर ला दिया है. इनमें पहली घटना वाराणसी के यूपी कालेज (उदय प्रताप कालेज) में शुक्रवार को प्रिंसिपल के सामने एक छात्र गोली मारने ही हुई. जबकि दूसरी घटना शनिवार तड़के करीब चार बजे भोर को मथुरा के प्रसिद्ध गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या किए जाने ही हुई. 

इस दोनों सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने सरेआम हुई इस घटनाओं को लेकर योगी सरकार को घेरा. सपा नेताओं का कहना है कि जब ईद को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर थी तो कैसे एक प्रिंसिपल के सामने एक उसके कालेज के छात्र को गोलियों से भून डाला गया और एक बाबा की जान ले ली गई. 

सपा नेताओं के ऐसे आरोपों के सामने आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दोनों घटनाओं का संज्ञान लेते हुए इन घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. यह भी कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले और गौ तस्करी जैसे संगीन अपराध में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

इन हत्याओं से सरकार परेशान    

मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद सूबे के कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्णा खुद इन दोनों संगीन अपराधों के आरोपियों को पकड़े के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट लेने में जुट गए हैं. ईद के दिन वह वाराणसी और मथुरा के पुलिस अफसरों को निर्देश दे रहे हैं. डीजीपी कार्यालय के अफसरों के अनुसार, शुक्रवार को वाराणसी के उदय प्रताप कालेज (यूपी कालेज) में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कालेज में ही पढ़ रहे मनजीत सिंह ने प्रिंसिपल के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी. 

मनजीत सिंह ने सूर्य प्रताप सिंह के सीने, कनपटी, सिर और पेट में कुल आठ गोलियां मारी. इसके बाद  मनजीत सिंह और उसके साथी पिस्टल फेंक कर भाग गए. पुलिस इस मामले में मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही हैं. सूर्य प्रताप सिंह की हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है. जबकि दूसरी घटना मथुरा की है. 

मथुरा के प्रसिद्ध गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की शनिवार तड़के करीब चार बजे हत्या किए जाने से संबंधित है. बताया जा रहा है कि फरसा वाले बाबा को इलाके में गौ तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी. वे अपनी मोटरसाइकिल से संदिग्धों का पीछा करने निकले थे. आरोप है कि नवीपुर गांव के पास तस्करों ने उन्हें रुकने के बजाय गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

इस घटना के बाद मथुरा के छाता क्षेत्र में स्थिति विस्फोटक हो गई. आक्रोशित गौरक्षकों और समर्थकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर घंटों जाम लगाए रखा और पुलिस पर पथराव भी किया. पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. फिलहाल मौके पर अभी भारी पुलिस बल तैनात है. इस हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी मुस्लिम युवक को पकड़ा है जबकि मौके से फरार तीन लोगो ली तलाश की जा रही है. 

जल्दी ही पकड़े जाएंगे आरोपी : डीजीपी 

डीजीपी कार्यालय के अफसरों का कहना है कि मथुरा मेंसीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिससे फरार हत्यारों के सुराग मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी और गौ तस्करों ने जानबूझकर संत को निशाना बनाया. वाराणसी में भी फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दविश दी जा रही है. 

दोनों ही जिलों में हुई हत्या की इन घटनाओं को लेकर शासन की प्राथमिकता  क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ फरार आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने की है. जल्दी ही आरोपी पकड़े जाएंगे, सूबे के कार्यवाहक डीजीपी राजीव  कृष्णा ने दावा किया है.  

टॅग्स :यूपी क्राइममथुरावाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्टUP Crime: 50 साल के एक व्यक्ति ने आइसक्रीम बेचने वाले का सिर काटा, फिर कटे हुए सिर को जलाने की कोशिश की

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए