लाइव न्यूज़ :

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के मामले में लश्कर ए तैयबा के दो और आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के मामले में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी मोहम्मद सलीम अहमद और कफील को उप्र की सक्षम अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पटना में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा।

मामला असल में पिछले महीने बिहार के दरभंगा में तब दर्ज किया गया था जब दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म-1 पर एक पार्सल में विस्फोट हुआ। यह पार्सल सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस से दरभंगा पहुंचा था।

एनआईए ने मामला फिर से दर्ज किया और 30 जून को मोहम्मद नासिर खान तथा इमरान मलिक नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि सलीम और कफील मामले में प्रमुख षड्यंत्रकर्ता हैं। उन्होंने फरवरी में सलीम के घर बैठक की और चलती ट्रेन में आईईडी विस्फोट करने की योजना बनाई जिससे कि जान-माल का अधिक से अधिक नुकसान हो सके।

अधिकारी ने बताया कि सलीम पाकिस्तान आधारित लश्कर ए तैयबा के आतंकी इकबाल काना का करीब सहयोगी था और वह काना तथा गिरफ्तार सभी आरोपियों के बीच प्रमुख मध्यस्थ के रूप में काम कर रहा था। वह काना द्वारा भेजे गए धन को संबंधित लोगों तक पहुंचाने में भी शामिल था जिसका इस्तेमाल आतंकी कृत्य को अंजाम देने में किया गया।

उन्होंने कहा कि मामले में समूचे षड्यंत्र का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप