लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा, एक की मौत, दूसरा जख्मी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 29, 2018 09:34 IST

खबर के मुताबिक मरने वाले युवक पर 32 मामले दर्ज थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Open in App

नई दिल्ली, 29 जुलाई: शक के आधार पर भीड़ द्वारा लोगों के साथ हो रही क्रूरता थमने का नाम नहीं ले रही है। भीड़ ने एक बार फिर से दो युवकों के साथ मारपीट की है। घटना गुजरात की है। वहां का दाहोद इलाके में मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को खूब पीटा है, जिसमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक बेहद ही बुरी हालत में अस्पताल में भर्ती है। मरने वाला युवक अजमेर मेहताल धानपुर तहसील के उंडारका का रहने वाला था। वहीं घायल युवक गरबाडा तहसील के खुजरिया गांव का रहने वाला है।

खबर के मुताबिक मरने वाले युवक पर 32 मामले दर्ज थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुजरात के राजकोट, अहमदाबाद में इससे पहले भीड़ द्वारा बच्चा चोरी के आरोप में ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। राजकोट में एक मंदिर के पुजारी ने एक शख्स को देख बच्चा चोर का शोर मचाया था, जिसके बाद भीड़ तुरंत इक्ट्ठा हो गई। फिर लोगों ने बिना सोचे-समझे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं अहमदाबाद में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने एक महिला की हत्या की थी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :मॉब लिंचिंगगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया