आंध्र प्रदेश के अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति में तकनीकी बाधा के कारण कोविड-19 के दो मरीजों की मौत

By भाषा | Published: April 26, 2021 10:09 AM2021-04-26T10:09:59+5:302021-04-26T10:09:59+5:30

Two Kovid-19 patients die due to technical obstruction in oxygen supply in Andhra Pradesh hospital | आंध्र प्रदेश के अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति में तकनीकी बाधा के कारण कोविड-19 के दो मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश के अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति में तकनीकी बाधा के कारण कोविड-19 के दो मरीजों की मौत

विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), 26 अप्रैल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सरकारी अस्पताल में उच्च प्रवाह ऑक्सीजन के साथ वेंटीलेटर पर रहे कोविड-19 के दो मरीजों की तकनीकी कारणों से ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं होने से सोमवार तड़के मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रमना कुमारी के अनुसार अस्पताल में ऑक्सीजन पर आश्रित 97 मरीजों में से 12 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ज्यादा ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘तड़के दो से तीन बजे के करीब उच्च प्रवाह ऑक्सीजन की आपूर्ति में तकनीकी बाधा आ गयी जिसके चलते दो मरीजों की मौत हो गयी। बाकी मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two Kovid-19 patients die due to technical obstruction in oxygen supply in Andhra Pradesh hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे