लाइव न्यूज़ :

जींद में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:18 IST

Open in App

गढ़ी थाना इलाके में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार फरार वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव उझाना निवासी गुरमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सुमित उनके परिचित दीपक तथा उसकी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर उझाना से कैथल की तरफ जा रहे थे। गांव के निकट ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुमित की मौत हो गई, जबकि दीपक व उसकी पत्नी घायल हो गए। गांव उझाना निवासी ईश्वर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई रामनिवास बाइक पर सवार होकर गांव मटौर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालात में हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों की शिकायतों पर फरार वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos