लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे सेना के दो जवान गिरफ्तार, आईएसआई को भेजे 900 महत्वपूर्ण दस्तावेज

By अभिषेक पारीक | Updated: July 6, 2021 18:50 IST

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार भारतीय सेना के जवानों को जासूसी के लिए फुसला रही है। एक बार फिर ऐसा ही मामला आया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएसएआई के लिए जासूसी के आरोप में सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने सेना के कामकाज और तैनाती से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। दोनों जवानों ने करीब 900 महत्वपूर्ण दस्तावेज पाकिस्तान को भेजे।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार भारतीय सेना के जवानों को जासूसी के लिए फुसला रही है। एक बार फिर ऐसा ही मामला आया है। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वाले भारतीय सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। 

जवानों के पास से भारतीय सेना से जुड़े अहम दस्तावेजों को भी बरामद किया गया है। इन दस्तावेजों में सेना की तैनाती से जुड़ी अहम जानकारियां पाकिस्तान भेजी गईं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा,  'पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी और जानकारी लीक करने के आरोप में पंजाब पुलिस ने सेना के 2 जवानों को गिरफ्तार किया है। भारतीय सेना के कामकाज और तैनाती से संबंधित गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने आईएसआई के ऑपरेटिव्स के साथ 900 गोपनीय दस्तावेज साझा किए।'

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारतीय जवानों को जासूसी के लिए इस्तेमाल करने का यह पहला मामला नहीं है। कई बार पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। वहीं आईएसआई जवानों को हनी ट्रैप में फंसाकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने की कोशिश करती रही है।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं