लाइव न्यूज़ :

सुपरटेक के प्रबंध निदेशक सहित दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:28 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 20 दिसंबर । सुपरटेक बिल्डर के प्रबंध निदेशक सहित दो लोगों के खिलाफ एक व्यक्ति ने नोएडा सेक्टर-49 थाना में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायकर्ता के मुताबिक उसने नोएडा सेक्टर 118 स्थित सुपरटेक बिल्डर की परियोजना में एक फ्लैट बुक करवाया था और इसके लिए इंडिया बुल्स नामक कंपनी से ऋण लिया था।

उन्होंने बताया कि तहरीर के मुताबिक शिकायतकर्ता को बाद में पता चला कि बिल्डर ने कथित धोखाधड़ी कर अखिलेश नामक एक अन्य व्यक्ति से भी उनके फ्लैट का सौदा कर लिया है और उक्त व्यक्ति ने इंडिया बुल्स से ही फ्लैट पर अलग से ऋण लिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सुपरटेक बिल्डर के प्रबंध निदेशक आरके अरोड़ा तथा ‘इंडिया बुल्स फाइनेंस’ कंपनी के अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, सुपरटेक के प्रवक्ता राजेश ने प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह