लाइव न्यूज़ :

पंजाब के फगवाड़ा में मंत्री के निकलने के बाद 'आप' के दो समूहों के बीच जमकर मारपीट, दो लोग घायल

By भाषा | Updated: December 2, 2022 07:48 IST

पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यहां पलाही गांव के पास मलजल उपचार संयंत्र का दौरा किया था। उनके कार्यक्रम स्थल से निकलने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई

Open in App
ठळक मुद्दे झड़प में साहबी और लव शर्मा नाम के दो लोगों को चोटें आई हैं तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।साहबी गोगी गुट से ताल्लुक रखता है, जबकि शर्मा जोगिंदर सिंह मान के गुट के प्रति निष्ठावान है।

फगवाड़ाः पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के दो समूह गुरुवार को यहां कथित तौर पर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई थी। खबरों के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को मामूली बल प्रयोग करना पड़ा।

इस झड़प में साहबी और लव शर्मा नाम के दो लोगों को चोटें आई हैं तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साहबी गोगी गुट से ताल्लुक रखता है, जबकि शर्मा जोगिंदर सिंह मान के गुट के प्रति निष्ठावान है। पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यहां पलाही गांव के पास मलजल उपचार संयंत्र का दौरा किया था। उनके कार्यक्रम स्थल से निकलने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई।

सदर थाना प्रभारी रशपाल सिंह ने कहा कि दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई और उन्हें हल्की चोटें आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है। 

टॅग्स :पंजाबआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब