लाइव न्यूज़ :

एर्णाकुलम के औद्योगिक क्षेत्र में आग से दो फैक्टरी खाक, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:44 IST

Open in App

कोच्चि, 17 जनवरी एक औद्योगिक क्षेत्र में स्पिरिट से थिनर और पॉलिश जैसे उत्पाद बनाने वाली दो फैक्टरी जलकर खाक हो गई। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार की मध्य रात्रि को लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ है। एर्णाकुलम एवं आसपास के जिलों के 25 स्टेशनों के अग्निशमन एवं बचावकर्मियों ने रविवार की सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पाया।

आग लगने के समय फैक्टरी के अंदर मजदूर नहीं थे क्योंकि इन इकाइयों में रात्रि पहर में काम नहीं होता है।

एर्णाकुलम जिले में एदयार औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित एक अन्य इकाई आग के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी।

अग्निशमन एवं बचाव सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि करीब 100 कर्मियों के प्रयासों के कारण बड़ा विस्फोट होने से बच गया। एक फैक्टरी के भूमिगत भंडार गृह में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे।

नजदीकी एलूर अग्निशमन एवं बचाव स्टेशन के अधिकारी टी. बी. रामकृष्णन ने पीटीआई से कहा कि अगर ज्वनलशील पदार्थ आग पकड़ लेते तो बड़ा विस्फोट हो सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos