लाइव न्यूज़ :

कार और जीप की टक्‍कर में दो लोगों की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: November 30, 2020 10:00 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 30 नवम्बर बहराइच में राष्ट्रीय राजमार्ग-927 पर प्रहलादा गांव के पास एक कार और जीप की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात बहराइच से नानपारा की तरफ जा रही कार एक ट्रैक्टर ट्राली से आगे निकल रही थी, तभी मटेरा थानांतर्गत प्रहलादा गांव के पास सामने से आ रही जीप से उसकी टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से कार में सवार बहराइच शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले के छह निवासी घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में हिना शेख (25) एवं रहीम (23) को मृत घोषित कर दिया गया। चार अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?