लाइव न्यूज़ :

मथुरा में जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, तीसरा गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: August 12, 2021 10:08 IST

Open in App

मथुरा, 12 अगस्त उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के पैगांव में एक भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना में दो भाइयों की मौत हो गई और तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि शेरगढ़ थाना के पैगांव निवासी राजेश सिंह को गांव के ही सुखवीर सिंह ने 300 वर्गमीटर का भूखंड बेचा था, जिसे वह वापस चाहता था, लेकिन राजेश और उसका भाई इसे वापस नहीं करना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि इसी विवाद को लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरु हो गई। आरोप है कि सुखबीर पक्ष की गोलीबारी में राजेश (26) और उसके बड़े भाई रतन सिंह (36) की मौत हो गई और उनका तीसरा भाई रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। रणवीर को कोसीकलां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ग्रोवर ने बताया कि पुलिस के कई दल सुखवीर, उसके भाई अमर सिंह और अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे है।

उपाधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस के कई दल उनकी तलाश कर रहे हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को एहतियातन तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप