लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए दो धमाके

By रुस्तम राणा | Updated: April 29, 2024 19:45 IST

घटनाएं बरहामपुर लोकसभा क्षेत्र में हुईं, जहां 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। जिले की दो अन्य लोकसभा सीटों - जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को रेजीनगर के झुनका गांव में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गयापुलिस ने बताया कि विस्फोट कूड़े के ढेर पर हुआ, जांच चल रही है। कोई घायल नहीं हुआएक कांग्रेस कार्यकर्ता ने टीएमसी नेताओं पर कच्चे बम रखने के लगाए आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रविवार और सोमवार को हुए दो विस्फोटों से लोकसभा चुनाव से पहले तनाव फैल गया है। घटनाएं बरहामपुर लोकसभा क्षेत्र में हुईं, जहां 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। जिले की दो अन्य लोकसभा सीटों - जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है।

सोमवार को रेजीनगर के झुनका गांव में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट कूड़े के ढेर पर हुआ। जांच चल रही है। कोई घायल नहीं हुआ। बेलडांगा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, विस्फोट से एक घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता कमल पाशा ने स्थानीय मीडियाकर्मियों को बताया, “टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मेरे घर के पास कच्चे बम जमा कर रखे थे जो फट गए। मेरा घर, पानी की टंकी, छत का एक हिस्सा और चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई।”

 रविवार को रेजीनगर के नाजिरपुर में ब्लास्ट हुआ। पुलिस को सोमवार को घटनास्थल से दो ड्रम मिले, जिनमें सॉकेट बम छिपाये गये थे। जांच चल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

 

टॅग्स :बम विस्फोटमुर्शिदाबादपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी