लाइव न्यूज़ :

ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत थे हम- एआईएमआईएम नेता के काफिले पर हमला करने वालों ने कबूला जुर्म

By आजाद खान | Updated: February 4, 2022 12:43 IST

बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर दोस्त हैं और वे उनकी हिंदू विरोधी बातों से आहत थे। इसलिए उन लोगों ने ओवैसी के काफले पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी के काफले पर हमला करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।आरोपियों ने बताया कि वे ओवैसी के हिंदू विरोधी बातों से आहत थे।पुलिस उनके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है।

गाजियाबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफले पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार लोगों ने यह बताया है कि वे ओवैसी के हिंदू विरोधी बातों से नाराज थे, इसलिए वे ओवैसी के काफले पर हमला किए थे। आपको बता दें कि इस घटना की चांज के लिए 5 लोगों की टीम को बनाया गया था जिसने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन में से एक के पास से एक 9 मिमी पिस्तौल भी बरामद किया है। इस घटना की कई लोगों ने निंदा की है। तेलंगाना मंत्री केटीआर ने भी इसकी निंदा करते हुए उनके सुरक्षित होने पर खुशी जाहिर की है। दोनों हमलावर दोस्त बताए जा रहे हैं।

असदुद्दीन ओवैसी आज लोकसभा में उठाएंगे यह मुद्दा

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वे शुक्रवार को संसद में सुरक्षा भंग कर और अपने काफिले पर हमले के मुद्दे को वहां उठाएंगे। वहीं उनके लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मिलने की बात सामने आ रही है। इस बीच एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने भी ट्वीट कर कहा, "देश भर में सभी एआईएमआईएम इकाइयां शुक्रवार को शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करेंगी और संबंधित डीएम/आयुक्तों को ज्ञापन सौंपकर ओवैसी पर हमलों की गहन जांच की मांग करेंगी। साथ ही यूपी में उनकी जनसभाओं में उच्चतम सुरक्षा की मांग की जाएगी।"

एआईएमआईएम करेगी हमले का विरोध

इससे पहले एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए ओवैसी की कार पर फायरिंग का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जलील ने ट्विटर पर घोषणा की कि देश भर में एआईएमआईएम की सभी इकाइयां इस घटना के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेंगी।

जलील ने ट्वीट किया, "देश भर में सभी एआईएमआईएम इकाइयां शुक्रवार को शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करेंगी और संबंधित डीएम/आयुक्तों को ज्ञापन सौंपकर ओवैसी पर हमलों की गहन जांच की मांग करेंगी। साथ ही यूपी में उनकी जनसभाओं में उच्चतम सुरक्षा की मांग की जाएगी।"

हापुड़ जिले में हुआ था ओवैसी पर गोलीबारी

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की कार पर हापुड़ जिले में गोलीबारी की गई थी। यह घटना उस वक्त हुई, जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा के करीब थी, तभी शाम करीब छह बजे यह घटना हुई है। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। हापुड़ पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कई टीमें कर रही हैं और मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक की निगरानी में जांच की जा रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीमेरठPoliceउत्तर प्रदेशओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए