लाइव न्यूज़ :

बैंक कार्ड से ठगी के मामले में एसबीआई के पूर्व सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:38 IST

Open in App

नोएडा, 12 सितंबर पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व सहायक प्रबंधक सहित दो लोगों को 40 लाख रुपए से अधिक की ठगी की 12 घटनाओं के मामले में गिरफ्तार किया है।

पश्चिमी उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि बल की नोएडा इकाई ने एसबीआई कार्ड से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एसबीआई कार्ड के पूर्व सहायक प्रबंधक अभिषेक चंद्रा और विक्रांत कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से ठगी के कई मामले सामने आ रहे थे। एसबीआई कार्ड की तरफ से इस संबंध में लखनऊ स्थित एसटीएफ के मुख्यालय में शिकायत की गई, जिसके बाद नोएडा एसटीएफ के क्षेत्रीय इकाई प्रमुख अक्षय त्यागी ने जांच शुरू की। जांच के दौरान चंद्रा और चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि एसबीआई कार्ड की तरफ से इस संबंध में गाजियाबाद के थाना कविनगर में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था

नारायण के अनुसार चंद्रा एसबीआई के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के दस्तावेजीकरण से संबंधित काम देखता था। वह 2017 से इस पद पर था और उसे लापरवाही के एक मामले में जुलाई 2021 में बर्खास्त कर दिया गया था जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त विक्रांत के साथ मिलकर एसबीआई कार्ड से धोखाधड़ी का काम शुरू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’