लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोगियों को आईसीयू बिस्तर दिलाने के बहाने धोखाधड़ी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 01:31 IST

Open in App

गाजियाबाद, आठ मई दिल्ली से सटे गाजियाबाद के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों को वेंटिलेटर वाले आईसीयू बिस्तर दिलाने के बहाने पैसे लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि जीटी रोड कोतवाली पुलिस और स्वाट कर्मियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मयंक (24) और प्रदीप (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 1.95 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस ने कहा कि मयंक ठगी गिरोह का सरगना था और उसने स्वीकार किया है कि वह अपने साथियों चिराग और अमित के साथ लोगों को ठगता था।

उन्होंने कहा चिराग और अमित अस्पताल के डॉक्टर बनकर रोगियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछते थे।

पुलिस ने कहा कि एक और व्यक्ति गौतम वार्ष्णेय रोगी को भर्ती करने के लिए, अस्पतालों के नाम पर बनाए गए फर्जी खातों में अग्रिम भुगतान लेता था।

उन्होंने कहा कि चिराग, अमित और वार्ष्णेय को 30 प्रतिशत कमीशन मिलता था। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos