लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: रिहर्सल के दौरान सूर्य किरण एयरोबैटिक्स के 2 एयरक्राफ्ट क्रैश, एक पायलट की मौत, 2 सुरक्षित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2019 14:45 IST

बेंगलुरु के येलाहांका एयरबेस पर 2 सूर्य किरण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गए। बता दें कि बुधवार को यहां एयर शो का आयोजन होना था। 

Open in App

भारतीय वायु सेना की हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमानों के यहां येलाहांका वायुसेना स्टेशन के पास मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई और दो अन्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। एशिया के प्रमुख पांच दिवसीय एअर शो - एअरो इंडिया के शुरू होने से एक दिन पहले ही यह हादसा हुआ है। कार्यक्रम के रिहर्सल के दौरान उड़ान भरते वक्त यह दुर्घटना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “विमान में तीन पायलट सवार थे, एक की मौत हो गई, दो सुरक्षित लेकिन घायल हैं।” पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक आम नागरिक भी घायल हो गया।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे इसकी (घटना) जानकारी है।” हालांकि उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। तत्काल यह साफ नहीं हो सका कि दोनों विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले क्या उनमें टक्कर भी हुई थी।

 

 

एक फरवरी को भी दो एयरफोर्स जवान हुए थे शहीद

एक फरवरी को बेंगलुरु में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयरफोर्स के मिराज-2000 विमान हादसे में स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल और स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी शहीद हो गए थे। अबरोल और स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी ‘एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग इस्टैब्लिशमेंट’ से थे। बेंगलुरू में हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड के हवाई अड्डे पर एक फरवरी को भारतीय वायु सेना का मिराज-2000 प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के परिप्रेक्ष्य में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गयी है।

अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव ने इस याचिका में शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का अनुरोध किया है जो मिराज हादसे की गहराई से जांच करे।

याचिका में कहा गया है कि समिति को चूक की वजह से होने वाली इस तरह की दुर्घटनाओं के लिये लापरवाही बरतने वाले सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति रोकने के उपायों के बारे में सुझाव देने चाहिए। याचिकाकर्ता ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुये कहा है कि 2015-16 में भारतीय वायु सेना 35 से अधिक विमान और हेलीकाप्टर गंवा चुकी है और इसमें 45 मौतें हुई हैं।

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल