लाइव न्यूज़ :

सामूहिक बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 17:13 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक विवाहिता के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत की कि वह गत छह नवम्बर की रात अपने पति के साथ एक अस्पताल से घर जा रही थी, रास्ते में घर छोड़ने की बात कहकर सत्येंद्र यादव नामक व्यक्ति ने उन दोनों को अपनी कार में बैठा लिया और कार में उसके साथ सीटू पर्वत नामक युवक भी था।

ताडा ने बताया कि थोड़ी दूर जाने पर सत्येन्द्र ने कार पंक्चर होने की बात कहकर गाड़ी रोक दी और इसी दौरान सीटू ने महिला के पति के कनपटी पर तमंचा लगा दिया और सत्येन्द्र तथा सीटू ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पिछले दिसम्बर में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज वाहनों के निरीक्षण के दौरान रामगढ़ बैंक के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई