लाइव न्यूज़ :

पात्रा के ट्वीट पर ट्विटर के कदम से ‘नकली दस्तावेज बनाने वाली’ भाजपा की पोल खुली: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:22 IST

Open in App

(कागज की जगह दस्तावेज करते हुए)

नयी दिल्ली, 21 मई कांग्रेस ने ‘टूलकिट’ मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को ट्विटर द्वारा ‘‘तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया’’ करार दिए जाने के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट के इस कदम से ‘‘नकली दस्तावेज बनाने वाली’’ सत्तारूढ़ पार्टी की पोल खुल गई।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि भाजपा ‘‘नकली दस्तावेज’’ तैयार करके विपक्ष को बदनाम करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस ‘‘नकली छवि’’ को बचाने की कोशिश कर रही है जिसे अरबों रुपये खर्च करके बनाया गया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में आज पूरा देश पूछ रहा है कि सरकार कहां हैं? सरकार क्या कर रही है? यह सबको दिख रहा है। उम्मीद थी कि ये लोगों के आंसू पोछेंगे। लेकिन सरकार और सत्ताधारी दल इस काम में मशगूल हैं कि कैसे नकली दस्तावेज बनाना है और विपक्ष को बदनाम करना है।’’

खेड़ा ने दावा किया, ‘‘भाजपा की कोशिश अरबों रुपये खर्च करके बनाई गई प्रधानमंत्री की नकली छवि को बचाना है। अब इनकी पोल खुल गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इनकी पोल खुल गई है, लेकिन दुख इस बात है कि ये लोग भारत की कैसी छवि बना रहे हैं।’’

गौरतलब है कि ट्विटर ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के उस ट्वीट को ‘‘तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया’’ करार दिया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिए एक ‘टूलकिट’ तैयार किया था।

ट्विटर का कहना है कि ‘वह ऐसे ट्वीट को यह करार देता जिनसे ऐसा मीडिया (वीडियो, ऑडियो और तस्वीरें) जुड़ा होता है जिसे छलपूर्वक तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया हो।

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ट्विटर से लिखित तौर पर कहा था कि वह ‘समाज में गलत जानकरी और अशांति फैलाने’ के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई भाजपा नेताओं के अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए