लाइव न्यूज़ :

खिलौना उत्पादन के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिये ‘ट्वायकाथन 2021’ शुरू

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को डिजिटल खिलौना हैकाथॉन ‘ट्वायकाथन 2021’ की शुरूआत की । इसका मकसद बच्चों के लिए नए स्वदेशी खिलौने उपलब्ध कराने और भारत को खिलौना उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बनने को लेकर नवाचार को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत में 1.5 अरब डालर का खिलौना बाजार है और इसमें से 80 प्रतिशत खिलौने विदेश से आते हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में पहली बार स्कूली बच्चों और कालेजों के छात्रों को साथ लेकर खिलौने के माध्यम से देश की अर्थव्यस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ’’

स्मृति ने कहा कि इस उद्देश्य से छह अलग विभाग खिलौना हैकाथॉन ‘ट्वायकाथन 2021’ शुरू किया जा रहा है जिससे नवाचार को बढ़ावा दिया जा सके ।

उन्होंने कहा कि ट्वायकाथन के माध्यम से कुल 50 लाख रूपये तक के अलग अलग पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे ।

एक सवाल के जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय छात्रों का नवाचार के लिये आह्वान कर रहा है और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देशभर में जागरूकता फैलाने का काम करेगा ।

वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21वीं सदी में आत्मनिर्भर और सक्षम भारत के आह्वान के तहत ट्वायकाथन एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में खिलौनों का 7 लाख करोड़ रूपये का बाजार है और भारत में हम 80 प्रतिशत खिलौने आयात करते हैं । ऐसे में खिलौनों के क्षेत्र में नवाचार एवं विचारों को आमंत्रित करने के लिये हम खिलौने से जुड़े हैकाथान का आयोजन कर रहे हैं ।

निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वदेशी खिलौने के महत्व को रेखांकित किया था और यह प्रयास स्वदेशी खिलौने के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने का दिशा में एक कदम है ।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष अगस्त में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी ऑफ़ गांधीनगर,महिला और बाल विकास मंत्रालय,शिक्षा मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के साथ बच्चों के लिए नए खिलौने उपलब्ध कराने और भारत के खिलौना उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बनने को लेकर अपने विचार साझा किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग