लाइव न्यूज़ :

MP: तेज रफ्तार ट्रक चाय की दुकान में घुसा, कुचलने से आठ लोगों की मौत और 4 घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 21, 2018 13:55 IST

यह हादसा जबलपुर के बरेला गांव में बुधवार सुबह हुआ। ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे बनी चाय की दुकान और एक घर में जा घुसा।

Open in App

भोपाल, 21 फरवरीः मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की जिंदगी खत्म हो गई है। दरअसल, यह सड़क हादसा था, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे में घर और दुकान में घुस गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया है कि यह हादसा जबलपुर के बरेला गांव में बुधवार सुबह हुआ। ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे बनी चाय की दुकान और एक घर में जा घुसा। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। वहीं मृतकों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।

इस भीषण हादसे के बाद वहां मौजू लोग आक्रोषित हो गए और उन्होंने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही पुलिस के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया और कुछ मीडियाकर्मियों के साथ गुस्साई भीड़ ने बदसलूकी की।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आक्रोषित भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की है। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और समझाइश कर मामला शांत कराया गया। बताया गया कि भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।  

इधर, पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्धटनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव