लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की जांच कर रहे अधिकारियों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:24 IST

Open in App

मथुरा/नोएडा, 24 जून यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नौहझील थाना प्रभारी सदुवन राम गौतम ने बताया कि यह हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या 60 के दायरे में हुआ और हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा तब हुआ बुधवार देर रात आगरा से आई वाणिज्य कर विभाग की टीम नोएडा जाने वाले मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मथुरा से आ रहा कागज व गत्तों से भरा एक ट्रक उनपर चढ़ गया।

वहीं, गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना जेवर प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर जनपद मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में बीती रात वाणिज्य कर अधिकारी कर चोरी रोकने के लिए वाहनों की जांच कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी, सहायक आयुक्त विजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल किशोर शुक्ला आदि एक गाड़ी को रोककर जांच कर रहे थे कि तभी एक ट्रक ने वाणिज्य कर अधिकारियों तथा उक्त गाड़ी को टक्कर मार दी।

सिंह ने बताया कि इस घटना में त्रिपाठी सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मनोज त्रिपाठी की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में सीपीओ वीरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल किशोर शुक्ला की मौत हो गई है तथा त्रिपाठी समेत पांच घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

घटना की सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक माट धर्मेंद्र चौहान गौतम बुद्ध नगर के जेवर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि थाना नौझील में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल