लाइव न्यूज़ :

Tripura Bypolls Results: चार सीट पर उपचुनाव. भाजपा ने तीन पर किया कब्जा, सीएम माणिक साहा जीते, कांग्रेस के लिए खुशखबरी, विधानसभा में खाता खुला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 15:46 IST

Tripura Bypolls Results: निर्वाचन आयोग ने कहा कि टाउन बोरडोवाली सीट पर मुख्यमंत्री व भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा ने 6,104 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन को 3,163 मतों के अंतर से जीत मिली है। रॉय बर्मन विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र विधायक बन गए हैं।भाजपा उम्मीदवार अशोक सिन्हा को 14,268 (35.57 प्रतिशत) मत मिले।

Tripura Bypolls Results: त्रिपुरा में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिये रविवार को हुई मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सीट पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि टाउन बोरडोवाली सीट पर मुख्यमंत्री व भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा ने 6,104 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 17,181 मत मिले, जो डाले गए कुल मतों का 51.63 प्रतिशत हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11,077 मत मिले, जो कुल मतों का 33.29 फीसद है।

अगरतला सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन को 3,163 मतों के अंतर से जीत मिली है। उन्हें 17,241 वोट मिले, जो डाले गए कुल वोट का 43.46 प्रतिशत हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार अशोक सिन्हा को 14,268 (35.57 प्रतिशत) मत मिले। इस जीत के साथ ही रॉय बर्मन विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र विधायक बन गए हैं।

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। माकपा के गढ़ जुबराजनगर में भाजपा को 4,572 मतों के अंतर से जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार मलिना देबनाथ को 18,769 (51.83 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ के खाते में 14,197 (39.2 प्रतिशत) वोट आए।

सुरमा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार स्वप्ना दास को 4,583 मतों के अंतर से जीत मिली। उन्हें कुल 16,677 (42.34 प्रतिशत) वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टिपरा मोथा के उम्मीदवार बाबूराम सतनामी के खाते में 12,094 (30.7 प्रतिशत) वोट आए। उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान हुआ था। 

टॅग्स :उपचुनावत्रिपुरामाणिक साहाबिप्लब कुमार देबचुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर