लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक में सरकार से तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र में सुगम कामकाज के लिए बैठक बुलाई थी।

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।

एक सूत्र ने बताया कि बैठक में बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘इससे एक अच्छा संदेश जाएगा कि सरकार लोकतांत्रिक है। विपक्ष के 20 दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया जिससे सरकार को कड़ा संदेश गया है कि वह कृषि कानूनों को वापस ले। बहुमत की शक्ति से किसानों को परेशान नहीं होने दिया जा सकता।’’

केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के हजारों किसान हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश से लगती सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी को उनका प्रदर्शन हिंसक हो उठा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को उनकी सरकार की ओर से दिया गया प्रस्ताव अब भी बरकरार है तथा बातचीत में सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी है।

बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय, शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, शिवसेना के विनायक राउत और कई अन्य नेता शामिल हुए। सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने संसद में किसानों के मुद्दों पर चर्चा की मांग की।

बंदोपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रपति ने अभिभाषण में यह कैसे कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ नीति लागू की जा चुकी है जबकि ‘खाद्य, उपभोक्ता मामले तथा सार्वजनिक वितरण’ पर स्थायी समिति इस मामले पर अभी चर्चा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो