लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की जेल में 20 साल बिताने के बाद भारत लौटा आदिवासी व्यक्ति

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:10 IST

Open in App

राउरकेला, 13 नवंबर पाकिस्तान की जेल में 20 साल बिताने के बाद शुक्रवार को ओडिशा में अपने गांव लौटने वाले बिरजू कुल्लु की खुशी का ठिकाना नहीं था।

यह कुल्लू के लिए एक अग्निपरीक्षा का अंत था जो 25 साल की उम्र में रोजी-रोटी की तलाश में घर छोड़ कर पंजाब गया था और गलती से एक दिन सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गया।

लाहौर की एक जेल से रिहाई के बाद वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले के कुतरा ब्लॉक के अंतर्गत कटंगा गांव पहुंचे कुल्लू का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पारंपरिक आदिवासी नृत्य, संगीत और ढोल-नगाड़ों के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कुल्लू का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होते ही कुल्लू की एक झलक पाने के लिए आसपास के क्षेत्रों के लोग सड़क के दोनों ओर खड़े नजर आए।

कूल्लू के माता-पिता अब जीवित नहीं हैं, लेकिन उसके चाचा- चाची, बहन और परिवार के अन्य सदस्य उसकी रिहाई की जानकारी मिलने के बाद से ही उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कुल्लू ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने गांव वापस आ गया हूं और मैं जीवन भर यहीं रहूंगा। मैं अपने उन दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों को पहचानने की कोशिश कर रहा हूं जिन्हें छोड़कर गया था।”

कुल्लू गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था। वहां उसे पकड़ कर भारतीय जासूस होने के संदेह में हिरासत में लिया गया और जेल में डाल दिया गया।

उसने कहा, ‘‘मैं जेल में 20 व्यक्तियों के साथ था। हमें नियमित रूप से खाना दिया जाता था। लेकिन, मैं हमेशा अपने गांव वापस आना चाहता था और अंत में मेरी प्रार्थनाएं सुनी गईं और मैं वापस आ गया।”

उसकी बहन टेड्रेस कुल्लू ने कहा, "हमारे माता-पिता अपनी पूरी जिंदगी उनका इंतजार करते रहे। आज मैं बहुत खुश हूं कि वह वापस आ गए हैं। मैं उन्हें कहीं भी जाने नहीं दूंगी।”

कुतरा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मानस रे ने कहा कि कुल्लू को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत राशन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य सभी लाभ उपलब्ध कराये जाएंगे।

बीडीओ ने कहा कि हम उसे सरकारी प्रावधानों के अनुसार एक घर दिलाने की भी कोशिश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा