लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, 'हिंदू दुल्हन' के तौर पर रजिस्टर होगी ट्रांसजेंडर महिला की शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2019 14:59 IST

कोर्ट ने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत 'हिंदू दुल्हन' शब्द ट्रांसजेंडर महिला के लिए भी इस्तेमाल होगा, न कि केवल उसके लिए जिसने महिला के तौर पर जन्म लिया हो।

Open in App
ठळक मुद्देट्रांसजेंडर महिला की शादी 'हिंदू दुल्हन' के तौर पर रजिस्टर करने का मद्रास हाईकोर्ट ने दिया आदेशहाईकोर्ट ने कहा- केवल महिला के तौर पर जन्म लेने पर नहीं हो सकता 'हिंदू दुल्हन' शब्द का इस्तेमाल

मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद शख्स और उसकी ट्रांसजेंडर पत्नी ने राहत की सांस ली है। दरअसल, शख्स ने ट्रांसजेंडर महिला से एक मंदिर में शादी करने बाद जब उसे पंजीकृत कराने की कोशिश की तो कार्यालय से इनकार कर दिया था। रजिस्ट्रार ने ट्रांसजेंडर महिला को 'हिंदू दुल्हन' मानने से इनकार कर दिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सोमवार (22 अप्रैल) को मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत 'हिंदू दुल्हन' शब्द ट्रांसजेंडर महिला के लिए भी इस्तेमाल होगा, न कि केवल उसके लिए जिसने महिला के तौर पर जन्म लिया हो।

इसी के साथ कोर्ट ने आदेश दिया कि राज्य सरकार इंटर-सेक्स नवजातों और बच्चों की सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी को बैन कराए। जस्टिस जीआर स्वामीनाथन ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले और रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में 'दुल्हन' शब्द का मतलब सीमित और अडिग नहीं है। दुल्हन शब्द का मतलब केवल उसके लिए नहीं होगा जो महिला के तौर पर पैदा हुआ हो, बल्कि इसका इस्तेमाल ट्रांसजेंडर महिला के लिए भी होगा।

यह कहते हुए न्यायमूर्ति ने रजिस्ट्रार कार्यालय को निर्देश दिया कि अरुण कुमार और श्रीजा (जो कि एक ट्रांसजेंडर महिला हैं) की शादी रजिस्टर की जाए। अरुण कुमार और श्रीजा ने पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को तूतीकोरिन के एक मंदिर में शादी की थी, जिसके बाद रजिस्ट्रार ने उसे रजिस्टर करने से इनकार कर दिया था। रजिस्ट्रार कार्यालय से मायूसी हाथ लगने के बाद दंपति ने कोर्ट का रुख किया था।

न्यायमूर्ति स्वामीनाथन ने सरकार के उस तर्क को भी खारिज कर दिया कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 5 के अनुसार 'दुल्हन' शब्द का मतलब शादी के दिन वाली महिला से है और अगर अधिनियम की वैधानिक आवश्यकता पूरी नहीं होती है तो रजिस्ट्रार के पास शादी न रजिस्टर करने की शक्तियां हैं।

इस मामले में फैसला सुनाते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का उल्लेख किया था जिसमें कहा गया था कि ट्रांसजेंडर लोगों को स्व-निर्धारित लिंग का फैसला करने का अधिकार है।

टॅग्स :चेन्नईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर