मुंबई में ट्रांसजेंडर मृत मिला

By भाषा | Published: February 24, 2021 07:46 PM2021-02-24T19:46:42+5:302021-02-24T19:46:42+5:30

Transgender found dead in mumbai | मुंबई में ट्रांसजेंडर मृत मिला

मुंबई में ट्रांसजेंडर मृत मिला

मुंबई, 24 फरवरी मुंबई के कांदिवली में बुधवार दोपहर एक ट्रांसजेंडर मृत मिला।

पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय सुरेश मस्तुड सूर्य सोने की कई चेन पहना करता थे। ऐसा लगता है कि हत्या की वजह लूटपाट हो सकती है।

एक अधिकारी ने बताया कि वह प्रेम नगर इलाके में मृत मिला। उसके शव पर कई घाव हैं जो धारदार हथियार से किये गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन 11) विशाल ठाकुर ने कहा कि बांगुर थाने के अधिकारियों ने मौके की सीसीटीवी फुटेज निकाल ली है तथा आगे की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जुर्म में इस्तेमाल किया गया हथियार मौका-ए-वारदात से बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Transgender found dead in mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे