लाइव न्यूज़ :

रेलगाड़ियों से हटेगा ‘पावर कार’, यात्रियों के लिए बढ़ जाएंगी 31 नई सीटें, शोर भी होगा खत्म

By भाषा | Updated: September 18, 2019 05:40 IST

वर्तमान में, बिजली की लागत 36 रुपये प्रति यूनिट से अधिक है और एचओजी के साथ, यह छह रुपये प्रति यूनिट पर उपलब्ध होगी। अग्रवाल ने बताया कि अब तक 342 रेलगाड़ियों को एचओजी में बदल दिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान समय में पावर कार 105-डेसिबल शोर उत्पन्न करती हैं।वर्ष के अंत यह शोर घटकर शून्य हो जायेगा।

रेलवे ने ट्रेनों का संचालन दिसम्बर तक ‘पावर कार’ के बजाय ओवरहेड विद्युत आपूर्ति प्रणाली से करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रेलगाड़ियों से ‘पावर कार’ हटने से इससे होने वाला शोर भी बंद हो जाएगा। रेलगाड़ियों में आगे और पीछे दो पावर कार लगे होते हैं।अधिकारियों ने बताया कि पावर कारों के हटने से यात्रियों को 31 नयी सीटें मिल जायेगी और सामान रखने के लिए अतिरिक्त जगह भी मिलेगी। दो पावर कारों में एक को एलएसएलआरडी (एलएचबी सेकेंड लगेज, गार्ड और दिव्यांग कंपार्टमेंट) में बदल दिया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से डिजाइन किया गया डिब्बा होगा। इसमें छह सीटें दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगी।रेलवे बोर्ड, (रोलिंग स्टॉक) सदस्य राजेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में पावर कार 105-डेसिबल शोर उत्पन्न करती हैं जो वर्ष के अंत तक घटकर शून्य हो जायेगा। उन्होंने बताया कि इससे बिजली के बिलों में एक वर्ष में रेलवे के 800 करोड़ रुपये की बचत होगी और वायु तथा ध्वनि प्रदूषण भी घटेगा। इस प्रणाली को ‘‘हेड-ऑन जेनरेशन’’ (एचओजी) कहा जाता है।वर्तमान में, बिजली की लागत 36 रुपये प्रति यूनिट से अधिक है और एचओजी के साथ, यह छह रुपये प्रति यूनिट पर उपलब्ध होगी। अग्रवाल ने बताया कि अब तक 342 रेलगाड़ियों को एचओजी में बदल दिया गया है जबकि 284 और रेलगाड़ियों को साल के अंत तक इस प्रणाली में बदला जायेगा जिससे और बचत होगी।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया