लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर परेड : कांग्रेस, आप के परोक्ष समर्थन ने विध्वंसकारी बलों को बढ़ावा दिया : पंजाब भाजपा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:38 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जनवरी पंजाब भाजपा ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा की बुधवार को आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के ‘परोक्ष समर्थन’ ने विध्वंसकारी बलों को बढ़ावा दिया है।

यहां जारी बयान में पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाया कि वह देश का सिर शर्म से झुकाने वाले ‘राष्ट्र विरोधी बलों’ का साथ दे रहे हैं।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित किसानों की ट्रैक्टर परेड का लक्ष्य कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग करना था। दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर समारोह समाप्त होने के बाद तय रास्ते से ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति भी दी थी, लेकिन हजारों की संख्या में किसान समय से पहले विभिन्न सीमाओं पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गए। कई जगह पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई और पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा।

किसानों का एक समूह लाल किला भी पहुंच गया और वहां गुंबद पर तथा ध्वज स्तंभ पर झंडे लगा दिए। इस स्तंभ पर केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।

दिल्ली में हुई घटना की सभी राजनीतिक दलों ने एकस्वर में आलोचना की है और अब एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आप के ‘‘परोक्ष समर्थन’’ के कारण ही ‘विध्वंसकारी बलों’’ को प्रोत्साहन मिला और गणतंत्र दिवस के दिन देश का अपमान झेलना पड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि लाल किले पर देश को शर्मसार करने वाले ‘‘राष्ट्र विरोधी बलों’’ को अमरिंदर सिंह का समर्थन प्राप्त है।

राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा कि मंगलवार को हुई घटना पार्टी के रुख को मजबूत करती है कि किसान आंदोलन में तमाम ‘राष्ट्र विरोधी तत्व’ प्रवेश कर गए हैं और देश का नाम बदनाम कर रहे हैं।

शर्मा ने पंजाब के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले