लाइव न्यूज़ :

सैलानियों ने बताया पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का हाल, पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2019 17:21 IST

सैलानी बनारस की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत देखने आते हैं साथ ही गंगा में अस्था की डुबकी लगाकर बाबा काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कर खुद को गदगद महसूस करते हैं। इन सभी अहसासों के लिए सैलानियों को एक शहर की भीड़भाड़ भरी संकरी गलियों, ट्रैफिक समस्या से होकर गुजरना होता है। कुछ सैलानियों से लोकमत न्यूज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के बारे में प्रतिक्रियाएं लीं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश और दुनिया से आए सैलानियों ने साझा किया पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को लेकर अपना अनुभवकिसी ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या है तो किसी ने पुलिसवालों को गैर जिम्मेदार बताया। पुजारियों पर पैसा ऐेंठने का भी लगा आरोप।

रोहित कुमार पोरवाल

दिल्ली से पहली बार बनारस घूमने आईं सुमन गिरधर ने कहा कि व्सवस्था में थोड़ी और इम्प्रूवमेंट की जरूरत है लेकिन मोदी जी पास हैं। पास में ही एक बच्चे को गोद में लिए खड़े पुष्पेंद्र सिंह पुलिस व्यवस्था पर बरस पड़े। उन्होंने कहा, ''मोदी काम अच्छा कर रहे हैं लेकिन पुलिस व्सवस्था बहुत लाचार है.. महिलाओं का पर्स चोरी हो जाता है.. अभद्रता होती है बदतमीजी होती है पुलिस कार्रवाई नहीं करती है.. अभी हम दो बार शिकायत भी किए हैं.. प्रशासन बहुत ढीला है।''

तेलंगाना से आए एक सैलानी हमारा माइक और कैमरा देखकर ठिठक गए और टूटी फूटी हिंदी में कहा, ''मोदी जो प्रधानमंत्री हुआ ना.. जब से पूरा अच्छा हो गया... बनारस में भी पूरा अच्छा हो गया.. फिर भी मोदी आना है... आना है... राहुल गांधी आता तो हिंदू चला जाता.. मोदी आता मोदी... मोदी जिंदाबाद...।'' श्रीहरिकामारेडी जिला के एक और निवासी ने बीच में कहा, ''मोदी का अभिमान है हम..।''

औरंगाबाद से आईं चांदनी ने बताया, ट्रैफिक की समस्या बहुत हैं.. कोई व्यवस्था नहीं है.. बहुत चलकर आना पड़ा.. 

बाएं से सुनील वसी, सुमन गिरधर और सुष्मिता श्रीवास्तव।

दिल्ली से आए सुनील वसी ने कहा, ''हम पहली बार आए हैं, व्यवस्था काफी डांबाडोल है, दर्शन के लिए खुले रस्ते होने चाहिए, मतलब जितना टाइम लगता है... ये कहते हैं कि 300 रुपये दो और पंडित जी को 100 रुपये दो आधे घंटे में दर्शन कर लो.. वो बात नहीं समझ आई।'' सुनील जी ने आगे कहा, ''काशी को क्योटो बनाने के लिए बहुत कुध बदलना पड़ेगा, पूरा ढांचा ही बदलना पड़ेगा।''

लखीमपुर खीरी से आईं संयोगिता कुमार नौका विहार करते हुए मोदी जी की व्यवस्था से काफी खुश लगीं। उन्होंने कहा कि पहली बार बनारस आई हैं और मोजी जी अपनी व्यवस्था के दम पर फिर से आएंगे।

जौनपुर से आईं सुष्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि वह पहले भी बनारस आईं हैं, अब पहले से काफी अंतर आ गया है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई पहले से मच बेटर है। बोलीं मोदी हंड्रेड परसेंट आएंगे।

उमाकांत त्रिपाठी ने कॉरीडोर बनाए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी, ''ये तो बनारस का एक गौरव न है.. इससे पहले जो है इतनी संकरी गलियां थीं कि आना जाना मुश्किल था.. कुछ दिखते नहीं था.. अब तो विश्वनाथ बाबा का दर्शन, मां गंगा का दर्शन सब सुलभ हो गया.. एकही जगह से.. इस पार से देखिए चाहे उस पार से.. मोदी जी ने ये बहुत मौलिक कार्य किया है।''

इजरायल से आए अभी नाम के सैलानी ने भी हमसे अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। अभी ने हिंदी बोलने में असमर्थता जताई। अभी ने बताया, वाराणसी अच्छा है, मुझे यहां का माहौल और आध्यत्म अच्छा लगता है। अभी के साथ मौजूद दो इजराइली महिलाओं ने कहा कि वे वाराणसी बार-बार आना चाहेंगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाववाराणसीनरेंद्र मोदीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया