लाइव न्यूज़ :

Top News: हाथरस मामले की जांच पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा अहम फैसला, पढ़ें आज किन खबरों पर रहेगी दिनभर नजर

By विनीत कुमार | Updated: October 27, 2020 07:21 IST

Top News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स से वर्चुअल संवाद करेंगे। वे 'पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि स्कीम' के लाभार्थियों से बात करेंगे। आईपीएल में आज हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देआर्मी कमांडर्स की कॉन्फ्रेंस को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे संबोधितIPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला, हाथरस मामले की जांच के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का आएगा फैसला

हाथरस मामले की जांच पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के साथ रेप और फिर उसकी मौत की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला सुना सकता है। कोर्ट दरअसल उस याचिका पर फैसला सुनाएगा जिसमें इस घटना की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की गई है। याचिका में मांग की गई है कि इस एसआईटी में सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा और रिटायर्ड जजों को शामिल किया जाए। इस याचिका में मामले को दिल्ली स्थानांतरित कराने का भी अनुरोध किया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी के स्ट्रीट वेंडर्स से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल ‘पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि स्कीम’ के तहत उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जुङेंगे। केंद्र सरकार ने कोविड–19 से प्रभावित हुये पटरी दुकानदारों और फेरीवालों को अपनी आजीविका को फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए पिछली एक जून को ‘पीएम स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि योजना’ शुरू की थी। इस योजना के तहत तीन लाख वेंडर्स को कर्ज दिया जाएगा।

आर्मी कमांडर्स की कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी कमांडर्स की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। दिल्ली में कमांडर लेवल का द्विवर्षीय सम्मेलन 26-29 अक्टूबर के बीच आयोजित हो रहा है। इसमें भारतीय सेना से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। इस सम्मेलन में आर्मी के सीनियर अफसर मसलन सेनाध्यक्ष, भारतीय सेना के सभी कमांडर्स, सेना मुख्यालय के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर्स (पीएसओ) और अन्य अफसर भी शिरकत कर रहे हैं।

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला

आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैचों से 14 अंक हैं। टीम इस सीजन में 8वीं जीत के साथ प्लेऑप में अपना स्थान सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी। प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर अभी काबिज दिल्ली के ये सीजन बेहज शानदार रहा है। वहीं हैदराबाद के 11 मैचों से 8 अंक हैं। टीम फिलहाल प्वाइंट टेबल में सातवें स्थान पर है।

सतर्कता, भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सीबीआई द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय ‘‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’’ रखा गया है। तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के साथ-साथ हो रहा है। पीएम मोदी शाम 4.45 बजे अपना संबोधन देंगे। 

टॅग्स :हाथरस केसनरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्टराजनाथ सिंहभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन