लाइव न्यूज़ :

Top News: कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र आज से, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2020 06:37 IST

Top News: आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। कोरोना संकट के कारण इस बार कई बदलाव किए गए हैं। वहीं, राज्य सभा के लिए उपसभापति पद का भी आज चुनाव होना है।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: संसद का आज से मानसून सत्र, राज्य सभा उपसभापति पद का चुनाव दिल्ली में डीटीसी बसों में मोबाइल टिकट ऐप का परीक्षण, चुनाव आयोग की टीम पहुंचेगी पटना

संसद का मानसून सत्र

कोरोना संक्रमण के देश में लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच आज से संसद का भी मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मानसून सत्र में सीमा पर गतिरोध, कोरोना वायरस महामारी से निपटने और आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दे छाए रहने की संभावना है। वहीं सरकार की नजर करीब दो दर्जन विधेयकों को पारित कराने पर है। कोरोना के कारण इस बार कई बदलाव किए गए हैं। सत्र के पहले दिन आज लोकसभा की बैठक सुबह नौ बजे से एक बजे तक होगी। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही शाम तीन बजे शुरू होगी।

राज्य सभा उपसभापति पद का चुनाव आज

संसद का मानसून सत्र शुरू होने के साथ आज राज्यसभा उप सभापति पद के लिए चुनाव भी है। इसमें एनडीए की ओर से उम्मीदवार हरिवंश नारायण हैं। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से आरडेजी के मनोज झा मैदान में हैं। हरिवंश नारायण अपने पिछले कार्यकाल तक उप सभापति थे। वह एक बार फिर बिहार से चुन कर राज्य सभा पहुंचे हैं। 

डीटीसी बसों में मोबाइल टिकट ऐप का परीक्षण

आनंद विहार टर्मिनल-महरौली मार्ग पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में संपर्करहित मोबाइल टिकट ऐप का परीक्षण आज से शुरू होगा। टिकट ऐप का परीक्षण 21 सितंबर तक मार्ग संख्या 534 की 29 बसों में किया जाएगा। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डीटीसी बसों में संपर्करहित मोबाइल टिकट की सुविधा उपलब्ध कराने के वास्ते परिवहन मंत्री ने एक कार्यबल का गठन किया है। 

बिहार में ट्रकों की हड़ताल

बिहार में आज से कई मागों को लेकर बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। ट्रकों के इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सारी सेवाएं बाधित रहेंगी। दूध, दवा, बस, एम्बुलेंस और कैश वैन को नहीं रोका जाएगा। ट्रकों के चक्का जाम होने से फल, सब्जी और अन्य खाद्य सामाग्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेंगे। बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से राज्य सरकार के सामने मौजूदा वित्त वर्ष का रोड टैक्स माफ करने समेत 21 मांगे रखी गई हैं।

चुनाव आयोग की टीम पहुंचेगी पटना

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम आज पटना पहुंचेगी। राज्य में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है और ऐसे में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में कभी भी कराये जाने की संभावना है। राज्य में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। अन्य राज्यों में विधानसभाओं की 64 रिक्त सीटों में, मध्य प्रदेश में 27 सीटें हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ यहां भी उपचुनाव कराए जाने हैं।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रराज्य सभाबिहार विधान सभा चुनाव २०२०चुनाव आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस