लाइव न्यूज़ :

TOP NEWS 18 nov- रुकावट के बजाय संवाद का रास्ता चुनना चाहिए, पाकिस्तान ने मिसाइल का परीक्षण किया

By भाषा | Updated: November 18, 2019 19:01 IST

भारत के संसदीय इतिहास में राज्यसभा के योगदान की विभिन्न दलों के नेताओं ने सराहना करते हुए सदन में ‘‘रुकावट के बजाय संवाद का रास्ता’’ चुने जाने पर सोमवार को जोर दिया जबकि कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों ने महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने में उच्च सदन की ‘‘अनदेखी’’ करने के चलन के खिलाफ आगाह किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में चिट फंड संशोधन विधेयक 2019 पेश किया।सरेया नरेंद्र गांव के समीप सोमवार को ट्रक पलट जाने से छह लड़कियों की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।

सोमवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं :

भारत के संसदीय इतिहास में राज्यसभा की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सभी दलों के सदस्यों को ‘‘ रुकावट के बजाय संवाद का रास्ता चुनना चाहिए।’’

भारत के संसदीय इतिहास में राज्यसभा के योगदान की विभिन्न दलों के नेताओं ने सराहना करते हुए सदन में ‘‘रुकावट के बजाय संवाद का रास्ता’’ चुने जाने पर सोमवार को जोर दिया जबकि कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों ने महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने में उच्च सदन की ‘‘अनदेखी’’ करने के चलन के खिलाफ आगाह किया।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में चिट फंड संशोधन विधेयक 2019 पेश किया जिसका उद्देश्य चिट फंड क्षेत्र का सुव्यवस्थित विकास करने के लिए इस उद्योग के समक्ष आ रही अड़चनों को दूर करना है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को जमानत देने से इनकार के अपने आदेश में ‘‘असावधानीवश हुई’’ चूक में सुधार करे।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के हजारों छात्रों ने छात्रावास शुल्क की पूर्ण वापसी की मांग को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद भवन की तरफ मार्च करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज में कुछ छात्र घायल हो गए और कई को हिरासत में ले लिया गया।

बीआईएस के गुणवत्ता परीक्षण में राष्ट्रीय राजधानी के पानी के खरा नहीं उतरने के कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों पर ‘गंदी राजनीति’ करने और यह बयान देकर लोगों को डराने का आरोप लगाया कि शहर का पेयजल जहरीला है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अदालतों में पुलिस की जगह किसी अन्य सुरक्षा बल की तैनाती से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करने से सोमवार को इनकार कर दिया।

बिहार के गोपालगंज जिला के बरौली थाना अंतर्गत सरेया नरेंद्र गांव के समीप सोमवार को ट्रक पलट जाने से छह लड़कियों की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादियों को पनाह देने वाले लोग हताश हो गए हैं और वे आम लोगों को उकसाने तथा डराने के लिए कई तरकीबें आजमा रहे हैं।

गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को श्रीलंका के सातवें राष्ट्रपति के तौर पर एक प्राचीन बौद्ध मंदिर में शपथ ली। शपथ ग्रहण के लिये उन्होंने मंदिर का चयन सिंहली समुदाय से मिले व्यापक जनसमर्थन को दर्शाने के लिये चुना और बौद्धों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ समुदाय की सुरक्षा की बात कही।

चीन ने सोमवार को पुष्टि की कि देशी तकनीक से तैयार उसका पहला विमान वाहक पोत ‘‘नियमित’’ प्रशिक्षण और परीक्षण के लिए ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा। ताइवान ने इससे पहले चीन पर आगामी चुनावों के मद्देनजर डराने-धमकाने का आरोप लगाया था।

पाकिस्तान ने सोमवार को सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो 650 किलोमीटर तक सभी तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। सेना ने इसकी घोषणा की।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की रांची इकाई के कुछ अधिकारियों द्वारा अज्ञात लोगों को करीब तीन करोड़ रुपये जारी करने के मामले में जांच शुरू कर दी है

नीति आयोग ने पेश की रूपरेखा नयी दिल्ली, सरकार अब मध्यम वर्ग के लिये स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करने पर विचार कर रही है। यह व्यवस्था उन लोगों के लिये होगी जो अबतक किसी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के दायरे में नहीं आते। नीति आयोग ने सोमवार को इसकी रूपरेखा जारी करते हुए यह बात कही।

साइना कोरिया मास्टर्स से हटीं, श्रीकांत की नजरें अच्छे प्रदर्शन पर ग्वांगजू (कोरिया), फार्म में वापसी करने वाले किदांबी श्रीकांत मंगलवार से यहां क्वालीफायर के साथ शुरू हो रहे कोरिया मास्टर्स विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे जबकि साइना नेहवाल इस प्रतियोगिता से हट गई हैं।

खेल4खेल हाकी भारत कोच राष्ट्रीय शिविर में व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर करने पर फोकस करेंगे रीड भुवनेश्वर, अगले साल तक भारतीय पुरुष हाकी टीम को कोई टूर्नामेंट नहीं खेलना है लिहाजा मुख्य कोच ग्राहम रीड यहां चल रहे राष्ट्रीय शिविर में व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर करने पर फोकस करेंगे।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रमोदी सरकारखेलबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं