लाइव न्यूज़ :

Top News: नए कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे पंजाब में रेल रोको आंदोलन, आईपीएल में उतरेंगे मुंबई और पंजाब

By स्वाति सिंह | Updated: October 1, 2020 06:32 IST

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया और अस्पताल ले जाते समय पीड़िता की मौत हो गई। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने कहा कि घटना जिले के गैसड़ी क्षेत्र में हुई जहां 22 वर्षीय दलित लड़की एक निजी कंपनी में काम करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों केें खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। बलरामपुर जिले में अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया

नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में किसान करेंगे प्रदर्शन, रेल रोको का ऐलान

पंजाब में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों केें खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव देवीदासपुरा में किसान बुधवार को भी रेलवे ट्रैक पर जमे हुए हैं। किसानों यहां रेलवे ट्रैक पर धरने का आज सातवां दिन है। वीरवार 1 अक्टूबर से किसान पूरे पंजाब में रेल रोका आंदोलन शुरू करेंगे। किसान इस दौरान रेलवे ट्रैक पर धरना देकर ट्रेनों का अवागमन रोकेंगे। इससे रेल यात्रियों को भारी दिक्‍कत होगी और रेलवे को काफी नुकसान होगा। दूसरी ओर, रेलवे ने पंजाब में ट्रेनों का संचालन आज से बंद करने का ऐलान किया है।

उप्र में एक और दलित लड़की के साथ बलात्कार, मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया और अस्पताल ले जाते समय पीड़िता की मौत हो गई। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने कहा कि घटना जिले के गैसड़ी क्षेत्र में हुई जहां 22 वर्षीय दलित लड़की एक निजी कंपनी में काम करती थी। मंगलवार की शाम जब वह समय पर घर नहीं पहुंची तब उसके माता पिता ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कहा कि लड़की के माता- पिता ने बताया कि लड़की बाद में एक ऑटो रिक्शा से घर पहुंची। वर्मा ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर थी और उसके माता पिता उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में लड़की की मौत हो गई। उन्होंने ने कहा कि अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद माता- पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शाहिद और साहिल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पिछली हार को भुलाकर मैदान पर उतरेंगे मुंबई और पंजाब

मुंबई इंडियन्स (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीमें आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें मैच में आमने सामने होगी। एक ओर जहां किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 224 रन का लक्ष्य दिया लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाए और जो टीम के लिए गहरा झटका था। वहीं दूसरी तरफ मुंबई ने कीरोन पोलार्ड और इशान किशन की लाजवाब पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन सुपर ओवर में मुंबई ने मैच गंवाना दिया।

टीवी विनिर्माण में उपयोग होने वाले कलपुर्जे पर पांच प्रतिशत आयात शुल्क एक अक्टूबर से

एलईडी/एलसीडी टीवी के विनिर्माण में उपयोग होने वाले एक महत्वपूर्ण घटक पर 5 प्रतिशत सीमा शुल्क एक अक्टूबर यानी बृहस्पतिवार से अमल में आ जायेगा। सरकार ने बुधवार को जारी एक अधिसूचना में यह कहा। सरकार ने पिछले साल ओपन सेल के आयात पर सीमा शुल्क से 30 सितंबर 2020 तक छूट दी थी। घरेलू उद्योग ने विनिर्माण क्षमता तैयार करने के लिये यह समय मांगा था। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा कि एलईडी/एलसीडी टीवी पैनल के लिये ओपन सेल पर 5 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने का प्रावधान लागू किया। पिछले साल तक 7,000 करोड़ रुपये मूल्य के टेलीविजन आयात किये गये थे। इस साल जुलाई अंत से टेलीविजन आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। 

केन्द्र के नये दिशा-निर्देशों के तहत सिनेमा

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने निरूद्ध क्षेत्रों के बाहर के इलाकों में और गतिविधियों की अनुमति देने के वास्ते बुधवार को नये दिशा-निर्देश जारी किये। इनमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को उनकी बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खोला जाना शामिल है। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को चरणबद्ध तरीके से 15 अक्टूबर के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को फिर से खोले जाने के बारे में निर्णय लेने की छूट दी गई है। मंत्रालय ने हालांकि कहा कि केन्द्र की अनुमति वाली यात्रा को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर अभी पाबंदियां जारी रहेगी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि निरूद्ध क्षेत्रों के बाहर के इलाकों में 15 अक्टूबर से कुछ गतिविधियों की अनुमति दी गई है जिनमें सिनेमा, थियेटर और मल्टीप्लेक्सों को उनके बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खोला जा सकता है 

टॅग्स :कोरोना वायरसरेपपंजाबकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी