लाइव न्यूज़ :

Top news- अयोध्या पर केंद्र ने राज्यों का अलर्ट किया, आतंक पर भारत ने पाक को घेरा

By भाषा | Updated: November 7, 2019 19:42 IST

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से अलर्ट रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकरतारपुर के लिये पासपोर्ट को लेकर पाकिस्तान से परस्पर विरोधी खबरें आ रही हैं।भाजपा नेताओं ने सरकार बनाने में देरी के कानूनी पहलुओं पर चर्चा के लिए राज्यपाल से मुलाकात की।

बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

अयोध्या मामले में न्यायालय के फैसले से पहले केंद्र ने राज्यों से अलर्ट रहने को कहा नयी दिल्ली: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से अलर्ट रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

करतारपुर के लिये पासपोर्ट को लेकर पाकिस्तान से परस्पर विरोधी खबरें आ रही हैं: भारत ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से दो दिन पहले बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय श्रद्धालुओं को दरबार साहिब मंदिर के दर्शन के लिये पासपोर्ट की जरूरत होगी या नहीं, इसे लेकर पाकिस्तान से परस्पर विरोधी खबरें आ रही हैं।

महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर 21 अक्टूबर के चुनाव के बाद सरकार बनाने में देरी के कानूनी पहलुओं पर चर्चा की।

भारत ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति होनी चाहिए। उन्होंने आतंकवाद का समर्थन और आतंकवाद के लिये वित्तीय सहायता मुहैया कराने वालों के खिलाफ संयुक्त वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया।

अमेरिका में भारतीय मूल के चार अमेरिकी नागरिकों ने मंगलवार को देश में हुए स्टेट और स्थानीय चुनावों में जीत दर्ज की। इसमें एक मुस्लिम महिला और एक पूर्व व्हाइट हाउस प्रौद्योगिकी नीति सलाहकार शामिल हैं।

पाकिस्तान में हिंदू छात्रा की हत्या से पहले बलात्कार हुआ था : पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई एक हिंदू छात्रा की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पहले उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद यहां 22 से 26 नवंबर तक होने वाले टाटा स्टील शतरंज भारत रेपिड एवं ब्लिट्ज 2019 टूर्नामेंट के जरिए विश्व फाइनल्स में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगे।

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने यहां हिरोयुकी एंडो और युता वाटानाबे की छठी वरीय जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए चाइना ओपन बैडमिंटन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2025 तक भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल करने में हर राज्य और जिले की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘व्यवसाय’ करना सरकार का काम नहीं है। उन्होंने दूरसंचार और विमानन क्षेत्रों का उदाहरण देते हुये कहा कि इन क्षेत्रों को निजी कंपनियों के लिये खोलने के बाद क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी और कीमतों में कमी आयी जिसका लाभ ग्राहकों को मिला। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानमोदी सरकारनरेंद्र मोदीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए