TOP NEWS- भाजपा सांसद ठाकुर ने दो बार माफी मांगी, प्रज्ञा पर दिए बयान पर कायम हूं : राहुल

By भाषा | Published: November 29, 2019 08:03 PM2019-11-29T20:03:55+5:302019-11-29T20:03:55+5:30

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में बुधवार को की अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में दो बार माफी मांगी और कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था तथा उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

TOP NEWS- BJP MP Thakur apologized twice, upholds statement on Pragya: Rahul | TOP NEWS- भाजपा सांसद ठाकुर ने दो बार माफी मांगी, प्रज्ञा पर दिए बयान पर कायम हूं : राहुल

शुक्रवार को सरकार ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए।

Highlightsवित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत पर रह गयी। देश में बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में 5.8 प्रतिशत घटा है।

शुक्रवार शाम सात बजे तक भाषा की अलग अलग फाइलों से जारी अहम खबरें इस प्रकार है:-

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में बुधवार को की अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में दो बार माफी मांगी और कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था तथा उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत पर रह गयी।

देश में बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में 5.8 प्रतिशत घटा है जो आर्थिक नरमी के गहराने की ओर इशारा करता है। इस संबंध में शुक्रवार को सरकार ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा में विवादित बयान देने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह को ‘‘आतंकवादी’’ बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम हैं।

लोकसभा में विवादित बयान के लिए माफी मांगने के बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद को ‘आतंकवादी’ कहने वाले बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेष अधिकार हनन का नोटिस दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों के बीच वार्ता ‘‘फलदायक’’ रही। साथ ही उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए उनके साथ पांच करोड़ डॉलर का समझौता करने का भी ऐलान किया।

अवैध तरीके से प्रतिबंधित हथियार रखने और बनाने के मामले में छह दशक पुराने आयुध अधिनियम में संशोधन के प्रावधान वाला एक विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शहर की आरे कालोनी में मेट्रो कार शेड (मेट्रो कोच रखरखाव स्थल) के निर्माण पर शुक्रवार को रोक लगाने की घोषणा की। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने पिछले महीने यहां काम के लिये पेड़ काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया था।

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश कर सकती है।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के दो भाईयों ने एक आपराधिक गिरोह की गतिविधियों में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है, जो नीदरलैंड से चिकन आयात करने वाली नामचीन कंपनियों के जरिये ब्रिटेन में लाखों पाउंड के मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल था।

तालिबान ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के साथ सीधी वार्ता बहाल करने के बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी।

भारत के साथ संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण के दौरान सिंगापुर की वायु सेना ने भारतीय वायु सेना के छह सुखोई लड़ाकू विमानों के साथ अपने छह अत्याधुनिक एफ-16 लड़ाकू विमानों को तैनात किया है।

रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल ने पाकिस्तान के अपने प्रतिद्वंद्वियों को टेनिस का कड़ा सबक सिखाते हुए डेविस कप मुकाबले में शुक्रवार को यहां भारत को 2-0 से बढ़त दिलायी।

भारत के जी साथियान ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के पुरुष विश्व कप के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। 

Web Title: TOP NEWS- BJP MP Thakur apologized twice, upholds statement on Pragya: Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे