लाइव न्यूज़ :

Top News: CAA के खिलाफ UP में हिंसक प्रदर्शन, महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की, रात 9 बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: December 21, 2019 21:51 IST

दिल्ली हिंसा तीसरी लीड हिरासत दरियागंज हिंसा: भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने दरियागंज हिंसा मामले में गिरफ्तार भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीमापुरी तीसरी लीड हिरासत अदालत ने सीमापुरी हिंसा में गिरफ्तार 11 व्यक्तियों को भेजा दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।कर्ज माफी महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के दो लाख रुपए तक कर्ज माफ करने की घोषणा की।

शनिवार रात नौ बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से प्रसारित प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं-

- भारत चीन सीमा भारत-चीन वार्ता : सामरिक दृष्टिकोण से सीमाई मुद्दे पर चर्चा करने को लेकर सहमति बनी नयी दिल्ली, भारत और चीन ने शनिवार को इस बात पर सहमति जताई कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना जरूरी है। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों के सामरिक दृष्टिकोण के जरिये सीमा से जुड़े मुद्दों पर वार्ता करने पर जोर दिया गया।

-दिल्ली सीमापुरी तीसरी लीड हिरासत अदालत ने सीमापुरी हिंसा में गिरफ्तार 11 व्यक्तियों को भेजा दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने सीमापुरी में शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर गिरफ्तार किये गये 11 लोगों को शनिवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले से जुड़े एक वकील ने यह जानकारी दी।

- दिल्ली हिंसा तीसरी लीड हिरासत दरियागंज हिंसा: भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने दरियागंज हिंसा मामले में गिरफ्तार भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- महाराष्ट्र दूसरी लीड कर्ज माफी महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के दो लाख रुपए तक कर्ज माफ करने की घोषणा की नागपुर, महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को किसानों के दो लाख रुपए तक कर्ज माफ करने की घोषणा की।

- उप्र-नागरिकता तीसरी लीड हिंसा सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन : उत्तर प्रदेश में 15 की मौत लखनऊ, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इनमें आठ साल का बच्चा भी शामिल है।

-नागरिकता लीड भाजपा अभियान सीएए पर विपक्ष की ‘‘झूठ’’ की राजनीति का जवाब देने के लिये 10 दिनों का विशेष अभियान : भाजपा नयी दिल्ली, भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष और मुख्यतः कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है और पार्टी ‘भ्रम और झूठ’ की विपक्ष की राजनीति का जवाब देने के लिये 10 दिनों का विशेष अभियान चलायेगी और तीन करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क करेगी ।

-पाक इमरान भारत सीएए विरोध के चलते पाकिस्तान को भारत से खतरा बढ़ा : इमरान खान इस्लामाबाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को आशंका जताई कि भारत घरेलू परिस्थितियों से ध्यान भटकाने के लिए उसके खिलाफ ‘‘छद्म कार्रवाई’’ कर सकता है और साथ ही चेतावनी दी कि पाकिस्तान ऐसी किसी भी कार्रवाई का मुहंतोड़ जवाब देगा।

- जीएसटी- सुशील मोदी राजस्व प्राप्ति में स्थिरता आने तक जीएसटी दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं: सुशील कुमार मोदी नयी दिल्ली, बिहार के उप-मुख्यमंत्री और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) पर मंत्री समूह के नामित संयोजक सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को यहां कहा कि राजस्व प्राप्ति में स्थिरता आने तक माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की दरों में बदलाव किये जाने की कोई संभावना नहीं है।

-उच्च न्यायालय- रिलायंस दिल्ली उच्च न्यायालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रिटिश गैस से संपत्तियों की जानकारी देने को कहा नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और उसकी भागीदार ब्रिटिश गैस (बीजी) को अपनी संपत्तियों के बारे में जानकारी देने को कहा है। न्यायालय ने यह आदेश केन्द्र सरकार की याचिका पर दिया है। केन्द्र सरकार ने उच्च न्यायालय में दायर याचिका में इन दोनों कंपनियों को अपनी संपत्तियों नहीं बेचने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

- खेल रैंकिंग महिला महिला टी20 रैंकिंग : राधा दूसरे स्थान पर कायम, दीप्ति और पूनम खिसकी दुबई, बायें हाथ की भारतीय स्पिनर राधा यादव ताजा जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं लेकिन हमवतन दीप्ति शर्मा और पूनम यादव एक पायदान खिसककर क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गयीं।

-खेल तेंदुलकर तेंदुलकर 2003 विश्व कप के दौरान खिंचाव और गंभीर दस्त के बाद भी मैदान में डटे रहे नयी दिल्ली, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की 2003 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गयी 98 रन की शानदार पारी का हर भारतीय मुफीद है लेकिन कम लोगों को ही पता है कि इस मैच में खिंचाव की परेशानी का सामना करने वाले मास्टर ब्लास्टर ने गंभीर रूप से दस्त (डायरिया) से पीड़ित होने के बावजूद भी श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच में मैदान में उतरकर अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डाला। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतMaharashtra Civic Poll 2025 UPDATE: पूरे राज्य में मतगणना स्थगित, 21 दिसंबर को नए नतीजे की तारीख तय, सीएम फडणवीस ‘त्रुटिपूर्ण’ प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतMaharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला

भारतMaharashtra Local Body Polls 2025: राज्य के 242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को मतदान, 3 को होगी मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट