लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: दिल्ली चुनाव की वोटिंग के फाइनल आंकड़ों सवाल, मोदी ने शी जिनफिंग को लिखा पत्र, अफजल गुरु की बरसी

By भाषा | Updated: February 9, 2020 18:52 IST

थाईलैंड के एक मॉल में गोलीबारी कर कम से कम 26 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बंदूकधारी आखिरकार मारा गया।

Open in App

न्याउच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राज्य सरकारें नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं है तथा पदोन्नति में आरक्षण का दावा करने का कोई मूल अधिकार नहीं है। चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम मतदान प्रतिशत के ऐलान में देरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने “ पूरी तरह चौंकाने वाला” करार देते हुए रविवार को सवाल किया कि मतदान खत्म होने के कई घंटों बाद भी आयोग आकंड़े जारी क्यों नहीं कर रहा है?

थाईलैंड मॉल में गोलीबारी करने वाला बंदूकधारी ढेर: थाईलैंड के एक मॉल में गोलीबारी कर कम से कम 26 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बंदूकधारी आखिरकार मारा गया।

मोदी ने शी को पत्र लिखा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत की ओर से मदद की पेशकश की।

राज्यों को जल्द जीएसटी मुआवजा जारी करेगा केंद्र: केंद्र सरकार माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के कारण राज्यों को राजस्व में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए जल्द 35,000 करोड़ रुपये जारी करेगी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

कबड्डी चैम्पियनशिप के लिये पाकिस्तान पहुंची अनधिकृत भारतीय टीम: विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम के पाकिस्तान पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि खेल मंत्री और राष्ट्रीय महासंघ ने दावा किया कि उन्होंने किसी भी एथलीट को पड़ोसी देश में भाग लेने की मंजूरी नहीं दी है।

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हुई: चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है और इसके संक्रमण के 37,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

आरएसएस प्रचारक पी. परमेश्वरन का निधन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वयोवृद्ध विचारक और लेखक पी. परमेश्वरन का शनिवार देर रात निधन हो गया।

अफजल की बरसी: कश्मीर में कानून व्यवस्था की गड़बड़ी रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित श्रीनगर : संसद हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरू की सातवीं बरसी पर कानून व्यवस्था की किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर घाटी में प्रशासन ने रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी।

जायसवाल का अर्धशतक: अविषेक दास की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से बांग्लादेश ने बेहतरीन फार्म में चल रहे यशस्वी जासवाल के अर्धशतक के बावजूद भारत को आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां 177 रन पर ढेर कर दिया।

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसखेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं