लाइव न्यूज़ :

Top afternoon News: लॉकडाउन-2 के लिए सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची 377, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: April 15, 2020 15:02 IST

Top afternoon News: भारत में कोरोना वायरस से अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दूसरे फेज के लिए दिशा निर्देश जारी किया है।

Open in App

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 3 मई तक लगाए गए लॉकडाउन के लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। इसके अलवा देश में कोरोना वायरस के कुल 11439 मामले सामने आ चुके हैं और 377 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी है। बुधवार दोपहर ढाई बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं:

सरकार ने दूसरे चरण के लॉकडाउन के लिए जारी किए दिशा निर्देश

सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के दूसरे चरण के लिए बुधवार को नए दिशा निर्देश जारी करते हुए इस अवधि के दौरान सभी तरह के सार्वजनिक यातायात और सार्वजनिक स्थानों को खोलने पर तीन मई तक रोक लगायी है।

देश में कोराना वायरस से मरने वालों की संख्या 377, कुल 11439 मामले

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 377 हो गई, जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,439 है।

प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का इंतजाम किया जाए: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि विभिन्न जगहों पर फंसे मजदूरों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाए।

भारतीय कामगारों को वापस लाने की व्यवस्था करे सरकार: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं और ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने खुद को पृथक किया, कांग्रेस विधायक संक्रमित

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अगले एक हफ्ते तक किसी से मुलाकात नहीं करेंगे, लेकिन इस दौरान वह राज्य प्रशासन का संचालन करते रहेंगे। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस के एक विधायक से मुलाकात की थी जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

मुंबई: भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटों पर उन संदेशों को पोस्ट करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कारण मंगलवार को उपनगरीय बांद्रा में कथित तौर पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा लग गया था।

पेटीएम जनरल इंश्योरेंस ने विनीत अरोड़ा को बनाया प्रबंध निदेशक

डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने विनीत अरोड़ा को पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाने की बुधवार को घोषणा की।

यूएससीआईआरएफ ने च्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने मंगलवार को कोविड-19 के प्रसार की आशंकाओं के कारण असम में हिरासत में लिए गए कई विदेशी लोगों की रिहाई के लिए शर्तों में ढील देने के भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

न्यूयॉर्क में मृतकों की संख्या 10,000 के पार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 10,000 के पार चली गई। अधिकारियों ने मरने वाले उन लोगों को भी इसमें शामिल किया है जिनके कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका थी लेकिन उनकी कभी जांच नहीं हुई।

टूर डि फ्रांस स्थगित, अगस्त के अंत में हो सकता है शुरू

टूर डि फ्रांस को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू करने की उम्मीदें टूट गई हैं और दुनिया की सबसे लोकप्रिय साइकिलिंग रेस को कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतत: स्थगित कर दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाविजय रुपानीपेटीएमराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे