लाइव न्यूज़ :

पढ़ें आज दिन भर की 5 बड़ी खबरें, CBI घूसकांड से मचा बवाल, विराट कोहली ने रचा इतिहास

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 24, 2018 19:06 IST

24 अक्टूबर के पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा द्वारा सीवीसी के कामकाज में इरादतन बाधा खड़ी की गई जो उनके खिलाफ की गई भ्रष्टाचार की शिकायतों को देख रहा था।

Open in App

24 अक्टूबर के पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा द्वारा सीवीसी के कामकाज में इरादतन बाधा खड़ी की गई जो उनके खिलाफ की गई भ्रष्टाचार की शिकायतों को देख रहा था। कप्तान विराट कोहली की (नाबाद 157 रन) की बदौलत भारतीय टीम ने विंडीज की टीम को दूसरे वनडे में 322 रनों का लक्ष्य दिया। CBI घूसकांडः डायरेक्टर आलोक वर्मा ने खटखटाया SC का दरवाजा, मोदी सरकार पर लगाए हस्तक्षेप के गंभीर आरोप  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में शीर्ष स्तर पर हुआ बवाल जगजाहिर हो गया, जिसके बाद राजनीति गरमा गई। वहीं, सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा ने बुधवार (22 अक्टूबर) को सुप्रीम कोर्ट (एससी) में याचिका दाखिल की, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर सीबीआई के कामकाज में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने याचिका के जरिए आरोप लगाया है कि केद्र सरकार कई मौके पर हाईप्रोफाइल केसों में जांच की दिशा अपनी मर्जी से तय करना चाहती थी और जिस केस को लेकर उन्हें छुट्टी पर भेजा गया है वह एक संवेदनशील मामला है और कई संवेदनशील मामलों से जुड़ा है। और पढ़ें...Ind vs Win, 2nd ODI Live: 78 पर गिरा विंडीज का तीसरा विकेट, कुलदीप यादव ने दिया तीसरा झटकाकप्तान विराट कोहली की (नाबाद 157 रन) की बदौलत भारतीय टीम ने विंडीज की टीम को दूसरे वनडे में 322 रनों का लक्ष्य दिया। इससे पहले भारतीय कप्तान कोहली ने विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली थी। पहले वनडे में 323 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और विराट कोहली केे शानदार शतक के बाद आसानी से 47 गेंदें बाकी रहते हुए 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। और पढ़ें...आजम खां पर लगा बाबासाहब का अपमान करने का आरोप, आंबेडकर महासभा के महासचिव ने दर्ज कराया मुकदमालखनऊ, 24 अक्टूबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आंबेडकर महासभा के महासचिव अमरनाथ प्रजापति की तहरीर पर खां के खिलाफ मंगलवार को हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रजापति ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 में गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन के दौरान खां ने आंबेडकर और उनकी मूर्तियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। और पढ़ें...

विराट कोहली ने बनाया सबसे तेज 10 हजार वनडे रन का रिकॉर्ड, पर नहीं तोड़ पाए सचिन का ये 'खास रिकॉर्ड'रिकॉर्ड का नया पर्याय बन चुके टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में दूसरे वनडे में एक नया इतिहास रचा। कोहली इस मैच में 81 रन बनाते ही वनडे में दुनिया में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने ये उपलब्धि अपने 213वें मैच की 205वीं पारी में हासिल की और उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 259 पारियों में 10 हजार वनडे रन बनाए थे। कोहली ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़त हुए वनडे में अपना 37वां शतक ठोका और 129 गेंदों मे 157 रन की नाबाद पारी। और पढ़ें...#MeToo कार्यालय में महिला सुरक्षा को बेहतर करने के लिए मोदी सरकार ने बनाई GoM, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षतासरकार ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों से निपटने के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के वास्ते गृह मंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह (जीओएम) का गठन किया है। चार सदस्य वालों मंत्री समूह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शामिल हैं। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह का गठन किया गया  है। और पढ़ें...

टॅग्स :सीबीआईविराट कोहलीनरेंद्र मोदीआलोक वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया