लाइव न्यूज़ :

Twitter के बारे में तो जानते हैं पर Tooter सुना है? इंटरनेट पर आई है मीम्स की बाढ़, हंसे बिना नहीं रह सकेंगे

By विनीत कुमार | Updated: November 26, 2020 14:01 IST

इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से Tooter की खूब चर्चा हो रही है। इसे ट्विटर का स्वदेशी वर्जन बताया जा रहा है। कुछ महीने पहले ये सोशल मीडिया वेबसाइट आई थी। इसे लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर मची है Tooter की धूम, ट्विटर पर लोग शेयर कर रहे हैं मजेदार मीम्सTooter पर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, विराट कोहली सहित कई अन्य बड़े नामों के वेरीफाइड अकाउंट भी हैं

सोशल मीडिया पर आजकल Tooter की खूब चर्चा हो रही है। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के भारतीय संस्करण के तौर पर बताया जा रहा है। Tooter की शुरुआत तो हालांकि कुछ महीने पहले हुई थी लेकिन कुछ दिनों से ये अचानक इंटरनेट पर ये चर्चा का विषय बन गया है। इसे वेब और ऐप दोनों तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ये फिलहाल हालांकि एड्रॉयड फोन पर है और एप्पल एप स्टोर में उपबल्ध नहीं है। Tooter पर tooter.in वेबसाइट से पहुंचा जा सकता है। टूटर का आइकन एक शंख जैसे आकृति है।

ट्विटर की तरह टूटर पर भी आप लाइक, कमेंट और किसी पोस्ट को रिपोस्ट वगैरह कर सकते हैं और इसे यहा नाम दिया गया है 'टूट'। इस 'टूट' में आप टेक्स्ट, फोटो, वीडिया आदि भी डाल सकते हैं। ये तो हुई Tooter के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी, लेकिन इसे लेकर जो मीम्स शेयर हो रहे हैं वे बेहद मजेदार हैं। आप भी देखिए लोग कैसे-कैसे Memes शेयर कर रहे हैं-

बहरहाल, टूटर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई सेलेब्रिटीज के भी वेरीफाइड अकाउंट नजर आते हैं। टूटर पर लॉगइन करने के लिए आपको अपना जीमेल या याहू मेल का इस्तेमाल करना होगा। आप जैसे ही लॉगइन करते हैं ऑटोमैटिक तरीके से दो लोगों को फॉलो करने लगेंगे। इसमें एक हैं टूटर के CEO नंदा और दूसरा न्यूज का अकाउंट है। हालांकि आप चाहें तो उन्हें अनफॉलो भी कर सकते हैं।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो